Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 हजार के इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार

2 days ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 हजार के इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 हजार के इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार

बीकानेर। लाखों रुपये के नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस टीम ने करीब तीन साल से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोहनलाल निवासी पांचू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से ही पुलिस द्वारा इनाम घोषित था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

गौरतलब है कि अगस्त 2023 में देशनोक पुलिस ने कांकड़ करण माता मंदिर के पास एक लावारिस ट्रक से 21 क्विंटल से अधिक डोडा  बरामद किया था। यह कार्रवाई क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सोहनलाल घटना के बाद से फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: