Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर : पुलिस ने बाजार में दुकानों में खंगाला चाइनीज मांझा, एक युवक को चाइनीज मांझा के साथ दबोचा

rk
1 month ago
बीकानेर : पुलिस ने बाजार में दुकानों में खंगाला चाइनीज मांझा, एक युवक को चाइनीज मांझा के साथ दबोचा

बीकानेर : पुलिस ने बाजार में दुकानों में खंगाला चाइनीज मांझा, एक युवक को चाइनीज मांझा के साथ दबोचा
बीकानेर। शुक्रवार को देशनोक में चाइनीज मांझे की चपेट में आ जाने से मासूम की मौत हो गयी। जिला कलेक्टर ने चाइनीज मांझे खरीदने व बेचने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। उसके बावजूद मामूली लाभ के चक्कर में कुछ असंवेदनशील लोग ये मांझा खरीदने व बेचने से बाज नहीं आ रहें है। चाइनीज मांझे से मासूक की मौत के बाद शहर से स्वर उठने लगे कि चाइनीज के खिलाफ स्लोगन तो दिखाई दे रहे हैं लेकिन कार्रवाई का इंतजार है। इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आया और चाइनीज मांझे को लेकर लगातार दबिश शुरू की। जहां शहर में कोतवाली पुलिस ने गफूर बस्ती गोगागेट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मौके से 29 गेड़ी चाइनीज मांझा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के निर्देशन में एएसआई देवाराम ने पुलिस जाब्ते के साथ क्षेत्र के बाजार में आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर चाइनीज मांझा खंगाला। टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि टैक्सी स्टैंड के पास एक युवक चाइनीज मांझा कट्टे में लेकर खड़ा है। जिस पर पुलिस ने युवक को घेर कर पकड़ा और उसके कट्टे की जांच कर 4 गेडिय़ां प्लास्टिक तेज धार का चाइनीज मांझा बरामद किया। टीम ने 31 वर्षीय आरोपी अहसान छींपा निवासी मोमासर बास को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: