Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: ट्रेलर से अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

1 week ago
बीकानेर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: ट्रेलर से अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: ट्रेलर से अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
 
बीकानेर। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीकानेर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नापासर थाना पुलिस ने अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 455 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई की शाम एक्सप्रेस-वे पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक-ट्रेलर को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रेलर में छिपाकर रखी गई 455 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जोगाराम और कपित को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक-ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है।
 
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: