Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Bansal
7 months ago
बीकानेर:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

खुलासा न्यूज। नोखा कस्बे के पांचू थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह के निर्देश में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पांचू थाना अधिकारी राजीव रॉयल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत माला सड़क मार्ग पर एक युवक मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को काबू किया।

तलाशी के दौरान ओसियां थाना क्षेत्र निवासी प्रेमप्रकाश बिश्नोई के पास से 1 किलो 928 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में एएसआई गंगाराम बिश्नोई के विशेष सहयोग से एएसआई संतोष, कांस्टेबल लीलाराम, दिलीप और हेतराम शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: