Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर पुलिस की ताबडतोड़ कार्यवाही से मचा हडक़ंप,तस्करों के पीछे हाथ धोकर पड़ी पुलिस

rk
7 hours ago
बीकानेर पुलिस की ताबडतोड़ कार्यवाही से मचा हडक़ंप,तस्करों के पीछे हाथ धोकर पड़ी पुलिस


बीकानेर पुलिस की ताबडतोड़ कार्यवाही से मचा हडक़ंप,तस्करों के पीछे हाथ धोकर पड़ी पुलिस
बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों की पुलिस गैंगस्टर के पीछे पड़ेगी। गैंग और उससे जुड़े लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। अब उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा। इसके अलावा मादक पदार्थ और शराब की तस्करी करने वालों और उनके संपर्क में रहे लोगों पर भी सख्ती बरती जाएगी। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने चारों जिलों के एसपी से कहा है कि गैंग खत्म होनी चाहिए। गैंगस्टर को गिरफ्तार करो।
वे बाहर नहीं रहने चाहिए। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों पर सख्ती बरती जाए। बीकानेर और श्रीगंगानगर बॉर्डर एरिया में पूरी तरह सतर्क रहें। बॉर्डर पार से तस्करी में जुड़े स्थानीय लोग पर सख्ती बरतें। डिलिवरी लेने आने वालों को पकड़े। उनके आकाओं तक पहुंचे और पकडक़र जेल पहुंचाएं। हरियाणा-पंजाब से शराब की तस्करी रोकें। तस्करी में शामिल सरगनाओं तक पहुंचे।
पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के साथ ही ये तीनों काम प्रभावी तरीके से करना होगा। आईजी ने सोमवार को बीकानेर रेंज के चारों जिलों के एसपी की क्राइम मीटिंग ली और दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपराध और कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। मीटिंग में बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा, श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर, हनुमानगढ़ एसपी नरेन्द्र मीणा और चूरू एसपी निश्चय प्रसाद मौजूद थे। मीटिंग में बताया गया कि दो माह में 34 गैंगस्टर पकड़े गए और आबकारी के 750 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
आईजी के निर्देश . अगर कोई मुल्जिम पोक्सो और एनडीपीएस में बरी होता है तो उसके खिलाफ अपील की जानी चाहिए . मुल्जिम अगर फरार है तो नए प्रावधानों में उनकी गैर हाजिरी में कोर्ट में ट्रायल कराएं . अगर किसी मुल्जिम की गिरफ्तारी पर कोर्ट से रोक है तो भी कोर्ट में चालान किया जा सकता है। इस पर काम करें

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: