Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर: पूर्व मंत्री के कथित वीडियो पर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचा मामला, देखे क्या बोले शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल

rk
2 weeks ago
बीकानेर: पूर्व मंत्री के कथित वीडियो पर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचा मामला, देखे क्या बोले शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल

बीकानेर: पूर्व मंत्री के कथित वीडियो पर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचा मामला, देखे क्या बोले शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल

खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर में पूर्व मंत्री के कथित वायरल वीडियो को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले की गूंज अब जयपुर तक पहुंच गई है और कांग्रेस के अंदर भी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने सामने आकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पार्टी आलाकमान को दे दी गई है और आलाकमान जो भी निर्णय करेगा, पार्टी उसी के साथ खड़ी रहेगी। मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि वीडियो सही है या गलत, इसका फैसला प्रशासनिक जांच के बाद ही होगा। इस संबंध में छतरगढ़ में एक परिवाद भी दर्ज कराया गया है। उन्होंने माना कि इस पूरे विवाद से कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो रहा है, जो कि चिंता का विषय है। पार्टी फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। जब उनसे संबंधित नेता के इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर निर्णय समय आने पर लिया जाएगा। कल 1 अप्रैल को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर कांग्रेस का उस प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है। जो भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, वही इसकी जानकारी देंगे।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: