Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

3 weeks ago
बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित
विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरके
बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि होली मिलन समारोह में 17 वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा 32 युवा पत्रकारों को पत्रकार गौरव अवार्ड से नवाजा गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, अर्हम् इंग्लिश अकादमी के डायरेक्टर सुरेंद्र डागा, शिक्षाविद् रवि भटनागर उपस्थित रहे। होली गीतों के इस रंगारंग आयोजन में हेमंत अकेला व सुशील छंगाणी की टीम ने प्रस्तुतियां दी। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास व विश्वनाथ मेघवाल भी पत्रकारों संग जमकर थिरके। जेठानंद व्यास ने होली व देशभक्ति के गीत भी पेश किए। इस दौरान मिमिक्री आर्टिस्ट मुकेश पुरोहित ने अनेक चर्चित हस्तियों की मिमिक्री कर पत्रकारों को खूब हंसाया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक रविंद्र हर्ष ने किया। अतिथियों का स्वागत महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी, दीपचंद सांखला, बलदेव रंगा, पवन भोजक, गिरीश श्रीमाली, नीरज जोशी, बृजमोहन रामावत, बृजमोहन आचार्य, भवानी जोशी व श्याम मारू आदि ने सम्मानित किया। आभार एवं धन्यवाद मनीष पारीक द्वारा व्यक्त किया गया।

इनको मिला लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड
वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन, लूनकरण छाजेड़, केके गौड़, श्याम मारू, रमजान मुगल, प्रकाश पुगलिया, नीरज जोशी, प्रमोद आचार्य, रमेश बिस्सा, केके सिंह, राजेश छंगाणी, मो. अली पठान, महेश स्वामी, कौशलेश गोस्वामी, ओमप्रकाश सोनी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।

इन्हें मिला पत्रकार गौरव अवार्ड से नवाजा
बृजमोहन रामावत, मुकेश पूनिया, अरविन्द व्यास, जेपी गहलोत, त्रिभुवन रंगा, रौनक व्यास, शिव भादाणी, रितेश यादव, अतुल आचार्य, अनिल रावत, जीतू बीकानेरी, निखिल स्वामी, संजय स्वामी, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, विनोद जोशी, मुकेश रामावत, सुरेन्द्र मण्डा, रामस्वरूप भाटी, धीरज जोशी, वीरेन्द्र पुरोहित, दशरथ रामावत, डिगेश्वर, बलजीत गिल, सरजीत सिंह, मुकेश रंगा, राजीव जोशी, मोहन कड़ेला, भगवान देव सारस्वत, जगदीश सुथार को पत्रकार गौरव अवार्ड से नवाजा गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: