Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर रेंज पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, सैकड़ों करोड़ का नशीला पदार्थ किया जब्त, बड़ी संख्या में अपराधियों को दबोचा, पढ़ें खबर

rk
7 hours ago
बीकानेर रेंज पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, सैकड़ों करोड़ का नशीला पदार्थ किया जब्त, बड़ी संख्या में अपराधियों को दबोचा, पढ़ें खबर


खुलाया न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने बीते करीब सवा दो महीनों की गई कार्रवाई को लेकर जानकारी साझा की है। आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में यह रेंज स्तरीय बैठक की गयी। जिसमें बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चुरू के एसपी मौजूद रहें।  बैठक में मादक पदार्थ तस्करी, संगठित अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

 


पुलिस ने 25 फरवरी 2026 से 3 मई 2026 तक चलाए गए अभियान में की गयी कार्रवाई को लेकर जानकारी दी। 
पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट में 427 प्रकरण दर्ज कर 529 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान नशीले पदार्थो का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने 1629 किलो डोडा पोस्त, 47.785 किलो अफीम,
32,230 अफीम के हरे पौधे, 53.361 किलो हेरोइन, 65.385 किलो गांजा, 516 ग्राम एमडी, 26,868 नशीली गोलियां,  2,62,235 प्रतिबंधित टैबलेट, 14,26,970 नकद के साथ 113 वाहन भी जब्त किए है। 


वहीं आर्म्स एक्ट के तहत 86 मामले दर्ज कर 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने 106 फायर आर्म्स, 457 कारतूस, 32 मैगजीन 1 ड्रोन, 1 वाहन जब्त किया है। 


शराब तस्करी से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए 773 मामले दर्ज कर 722 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 12,281 बोतल अंग्रेजी शराब, 8,582 बोतल देशी शराब, 1,807 बोतल बीयर, 725 लीटर हथकड़ शराब, 30,370 नकद, 21 वाहन जब्त किया है। पुलिस ने स्थायी वारंटी, पीओ, इनामी, वांछित और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान में 1348 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा गैंग, लॉरेंस गैंग, विशाल पचार गैंग, अमित उर्फ जैक पंडित गैंग, अर्जुन विश्नोई गैंग और सज्जन बालसमंदिया गैंग के 36 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया।

 

बैठक में दिए गए सख्त निर्देश
महानिरीक्षक पुलिस ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों का त्वरित निस्तारण करें। महिला एवं बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं।  पॉक्सो मामलों की जांच जल्द पूरी करें।
साइबर फ्रॉड रोकने के लिए तकनीकी संसाधन बढ़ाएं। शहरों और हाईवे पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखी जाए। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: