Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त, तीन गिरफ्तार

Bansal
1 month ago
बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त, तीन गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में हनुमानगढ़ पुलिस ने की है।   पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 17 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त की है जो कि प्रतिबंधित थी।  पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 4,12,332 नशीली व प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल जब्त किए हैं। कार्रवाई हनुमानगढ़ टाउन के सिंधी मोहल्ले स्थित एक गोदाम में दबिश देकर की गई। पुलिस ने मौके से एक वाहन भी जब्त किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर डीएसटी को नशीली दवाइयों की बड़ी खेप के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सिंधी मोहल्ले स्थित गोदाम पर दबिश दी। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं।

 


पुलिस के अनुसार बरामद दवाइयों में 32 बप्रेनॉर्फिन टैबलेट, 1,99,400 प्रीगेब्लिन टैबलेट और 2,12,900 टपेंटाडोल टैबलेट शामिल हैं। पुलिस ने कुल 4,12,332 नशीली और प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल जब्त किए हैं। इसके अलावा आरजे 13 यूए 5211 नंबर का एक वाहन भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने मनप्रीत सिंह निवासी हनुमानगढ़ टाउन; विनोद कुमार हनुमानगढ़ टाउन और पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: