Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : कोटगेट और केईएम रोड पर दोनों रेलवे फाटकों पर भरी धूप में खड़े रहने वाले राहगीरों को मिलेगी राहत, जिला कलेक्टर ने निगम और बीडीए को दिए ये निर्देश

Bansal
4 months ago
बीकानेर : कोटगेट और केईएम रोड पर दोनों रेलवे फाटकों पर भरी धूप में खड़े रहने वाले राहगीरों को मिलेगी राहत, जिला कलेक्टर ने निगम और बीडीए को दिए ये निर्देश

बीकानेर : कोटगेट और केईएम रोड पर दोनों रेलवे फाटकों पर भरी धूप में खड़े रहने वाले राहगीरों को मिलेगी राहत, जिला कलेक्टर ने निगम और बीडीए को दिए ये निर्देश

बीकानेर। बीकानेर के कोटगेट और केईएम रोड पर स्थित दोनों रेलवे फाटकों पर भरी धूप में खड़े रहने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी। जिला प्रशासन दोनों क्रासिंग पर छाया के लिए एक बार फिर टैंट की व्यवस्था करने वाला है। इसके लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

जिला कलेक्टर निशांत जैन से इस मुद्दे पर कुछ दिन पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारी मिले थे और अब देहात भाजपा ने यहीं मांग रखी है। जिला कलेक्टर ने मंगलवार को इस बारे में त्वरित कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए हैं।

दरअसल, बीकानेर के कोटगेट और सांखला फाटक क्रासिंग दिन में कई बार बंद होते हैं। ऐसे में पंद्रह से मिनट तक राहगीरों को भरी धूप में कई बार खड़ा होना पड़ता है। ऐसे में पिछले साल भी यहां पर टैंट लगाए गए थे, जिसकी काफी सराहना की गई। अब एक बार फिर टैंट लगाने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में ही टैंट लग जाएंगे।

देहात भाजपा ने रखी मांग

देहात भाजपा ने सांखला रेलवे फाटक एवं कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति में आमजन को हो रही परेशानी से कलेक्टर को अवगत कराया। दोनों रेलवे फाटकों पर प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को भीषण गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: