Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : बाड़मेर-हावड़ा सहित इन प्रमुख ट्रेनों का बदला रूट

3 months ago
बीकानेर : बाड़मेर-हावड़ा सहित इन प्रमुख ट्रेनों का बदला रूट

बीकानेर : बाड़मेर-हावड़ा सहित इन प्रमुख ट्रेनों का बदला रूट

बीकानेर। प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 29 अप्रैल को उत्तर पश्चिम रेलवे की तीन प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे ने बताया कि यह निर्णय संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए लिया गया है, जिससे यात्रियों को पहले से जानकारी रखना जरूरी है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, ट्रेन संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 29 अप्रैल को प्रस्थान करेगी, अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ और वाराणसी होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते संचालित होगी। इस कारण यह ट्रेन कानपुर और प्रयागराज स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 29 अप्रैल को हावड़ा से रवाना होगी, परिवर्तित मार्ग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और आगरा कैंट होते हुए चलाई जाएगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 29 अप्रैल को बीकानेर से रवाना होगी, वह भी परिवर्तित मार्ग से आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते संचालित होगी।

ये बदलाव केवल 29 अप्रैल के लिए लागू

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल 29 अप्रैल के लिए लागू रहेगा। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत ऐप पर अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें, क्योंकि बदले हुए मार्ग के कारण यात्रा समय में कुछ देरी हो सकती है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: