Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: बाइक के पहिए में फंसी ओढ़नी, 24 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

Bansal
2 months ago
बीकानेर: बाइक के पहिए में फंसी ओढ़नी, 24 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
बीकानेर: बाइक के पहिए में फंसी ओढ़नी, 24 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
 
बीकानेर। नोखा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक के पहिए में ओढ़नी फंस जाने से 24 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। हादसे के समय महिला अपने पति और चार वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर नोखा आ रही थी। पुलिस के अनुसार, दासनु निवासी पिंकी देवी (24) अपने पति सुरेंद्र सिंह और चार वर्षीय बेटे के साथ बाइक से नोखा आ रही थीं। रास्ते में दासनु गांव के पास अचानक उनकी ओढ़नी बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पिंकी देवी सड़क पर गिर गईं।
 
हादसे में महिला के गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बागड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण चिकित्सक उन्हें नहीं बचा सके और मृत घोषित कर दिया।
 
घटना की सूचना मिलने पर नोखा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को बागड़ी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।  पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #nokha #khulasa online #nokha news
Share: