Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: बाइक की टक्कर के बाद खंभे से टकराई स्कूटी, हादसे में छात्र की मौत

4 months ago
बीकानेर: बाइक की टक्कर के बाद खंभे से टकराई स्कूटी, हादसे में छात्र की मौत

 

बीकानेर। शहर के Vyas Colony इलाके में शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में 12 वर्षीय स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा हेमू सर्कल से आगे मरुधरा ग्रामीण बैंक के पास हुआ, जब छात्र की स्कूटी एक बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा भिड़ी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सेक्टर-4 निवासी 12 वर्षीय हार्दिक शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात हार्दिक अपनी स्कूटी से हेमू सर्कल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी स्कूटी की टक्कर एक बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी फिसलकर पास ही लगे सीमेंट के बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में हार्दिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल छात्र को तुरंत इलाज के लिए PBM Hospital ले जाया गया, लेकिन वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हार्दिक बीकानेर के BBS स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता हिमांशु शर्मा उसी स्कूल में फिजिक्स के शिक्षक बताए जा रहे हैं। इस दुखद घटना के बाद परिवार और स्कूल में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत छात्र के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: