Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई स्कॉर्पियो , पीबीएम आ रहे  71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

4 weeks ago
बीकानेर: अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई स्कॉर्पियो , पीबीएम आ रहे  71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

बीकानेर: अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई स्कॉर्पियो , पीबीएम आ रहे  71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में इलाज के लिए बीकानेर आ रहे 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली विभाग की डीपी से टकरा गया।  पुलिस के अनुसार परिवादी दीपक शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा, निवासी बनियासर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता जगदीश प्रसाद शर्मा (71) एक रिश्तेदार के साथ स्कॉर्पियो कार में बीकानेर चिकित्सक को दिखाने के लिए आ रहे थे।

रास्ते में बम्बलू के पास अचानक एक नीलगाय वाहन के सामने आ गई। चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली विभाग के खंभे की डीपी से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार जगदीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल जामसर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: