Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: नापासर पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी नाबालिग आरोपी निरुद्ध

Bansal
2 months ago
बीकानेर: नापासर पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी नाबालिग आरोपी निरुद्ध
बीकानेर: नापासर पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी नाबालिग आरोपी निरुद्ध
 
बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने नव नियुक्त थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है। इससे पहले इसी प्रकरण में एक अन्य 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एक दिन पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, थाना नापासर के मुकदमा संख्या 189/2025 में धारा 137(2), 96, 70(2) बीएनएस एवं धारा 5(जी)/6 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में नाबालिग आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी/निरुद्ध किए जाने पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को निरुद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रिखबदास की विशेष भूमिका रही। उनकी सतर्कता और लगातार प्रयासों के चलते पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि क्षेत्र में फरार एवं इनामी आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: