Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: सोलर प्लांट गार्ड पर जानलेवा हमला, लूटपाट कर फरार हुए बदमाश

rk
4 months ago
बीकानेर: सोलर प्लांट गार्ड पर जानलेवा हमला, लूटपाट कर फरार हुए बदमाश

बीकानेर: सोलर प्लांट गार्ड पर जानलेवा हमला, लूटपाट कर फरार हुए बदमाश

खुलासा न्यूज। श्रीकोलायत क्षेत्र के बज्जू थाना इलाके में सौर ऊर्जा प्लांट की विद्युत लाइनों की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 9 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बेरादावतान निवासी भंवरसिंह ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पिता नारायणसिंह के साथ Bajaj Group द्वारा भड़ल से सीकर तक बिछाई गई सोलर पावर प्लांट की विद्युत लाइन की सुरक्षा व पेट्रोलिंग का कार्य करते हैं। घटना की रात वह किलोमीटर 9.4 से 9.8 के बीच पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी तीन बोलेरो कैंपर गाड़ियों में सवार करीब 10 लोग वहां पहुंचे। इनमें से दो गाड़ियों के नंबर आरजे-50-जीए-6490 और आरजे-21-जीएफ-3664 बताए गए हैं, जबकि एक गाड़ी बिना नंबर की थी।

आरोप है कि बदमाशों के पास लोहे की रॉड और तार काटने के औजार थे तथा वे बिजली के खंभों से तार काटने का प्रयास कर रहे थे। भंवरसिंह द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बदमाश उनकी सोने की अंगूठी, करीब 5 हजार रुपये नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बताया गया है कि वारदात के बाद तेज रफ्तार में भागते समय आरोपियों की एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, हालांकि सभी आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के इस्तगासे के आधार पर कुल 10 नामजद आरोपियों—किसनसिंह, लक्ष्मणसिंह, हरिसिंह, जेतसिंह, भादरसिंह, दुर्गसिंह, घमसिंह, शेरसिंह, ओमसिंह और सुमेरसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद प्रारंभ में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उन्हें पुलिस अधीक्षक और न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब कोर्ट के आदेश पर थाना बज्जू में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच एएसआई धर्मवीर यादव को सौंपी गई है। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: