Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने आमजन से की पुलिस के सहयोग की अपील, इस नंबर पर कर सकेंगे सीधे एसपी से शिकायत

3 months ago
बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने आमजन से की पुलिस के सहयोग की अपील, इस नंबर पर कर सकेंगे सीधे एसपी से शिकायत

बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने आमजन से की पुलिस के सहयोग की अपील, इस नंबर पर कर सकेंगे सीधे एसपी से शिकायत
बीकानेर। जिले में अपराध व नशे की रोकथाम के लिए बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने 8 अप्रैल से बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ का आरंभ कर दिया गया है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस टीमें नशे की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर कार्रवाईयां करेगी। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने एक वीडियों संदेश जारी कर आमजन से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। एसपी ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। ऐसे में आमजन भी पुलिस को सहयोग करें और सूचना दे। एसपी ने इसके लिए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अपने सीयूजी नंबर भी आमजन को दिए है जहां पर आमजन सीधे नशे के खिलाफ, तस्करों से जुड़ी संपतियों आदि की सीधे जानकारी दे सकेंगे। एसपी ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और अन्य जानकारी पूर्णरूप से गुप्त रहेगी। ऐसे में एसपी ने संदेश दिया है कि अब बीकानेर में नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन होगा ताकि नशे पर रोकथाम लगाई जा सके। आमजन नशे से जुड़ी शिकायत सीधे एसपी मृदुल कच्छावा के सीयूजी नंबर 8764507201 पर सूचना दें सकते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: