बीकानेर: तेज रफ़्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल
बीकानेर: तेज रफ़्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना 8 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 11 बजे नापासर से सींथल रोड पर हुई। इस संबंध में तेजरासर निवासी रामनारायण ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
रिपोर्ट के अनुसार पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भतीजे की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ