बीकानेर: तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल
बीकानेर: तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल
बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य के घायल होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार परिवादी उदयवीर यादव पुत्र जयचंद यादव, उम्र 60 वर्ष, निवासी शिव कॉलोनी, शिवबाड़ी रोड, बीकानेर ने बताया कि 28 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एसआई राजवीर कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ