बीकानेर: तेज रफ्तार वाहन ने तीन साल के बच्चे को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर: तेज रफ्तार वाहन ने तीन साल के बच्चे को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दर्दनाक हादसा सामने आया है। आर्मी एरिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब तीन साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवादी पप्पू कुमार निवासी बिहार ने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:55 बजे आर्मी एरिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके बेटे आयांश (2 वर्ष 9 माह) को टक्कर मार दी।
हादसे में आयांश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सदर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल हंसराज द्वारा की जा रही है। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ