Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: तेज रफ्तार पानी का टैंकर पलटा, बिजली का खंभा टूटा, बड़ा हादसा टला

Bansal
2 months ago
बीकानेर: तेज रफ्तार पानी का टैंकर पलटा, बिजली का खंभा टूटा, बड़ा हादसा टला

बीकानेर: तेज रफ्तार पानी का टैंकर पलटा, बिजली का खंभा टूटा, बड़ा हादसा टला

बीकानेर। रामपुरा बस्ती की गली नंबर-1 में रविवार को एक तेज रफ्तार पानी का ट्रैक्टर-टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बिजली का खंभा टूट गया और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और एक वृद्ध महिला बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार शास्त्री स्कूल के पास गिरधारी लाल मोदी के घर के सामने यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ट्रैक्टर-टैंकर को तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान टैंकर-ट्रॉली की क्लिप ठीक से नहीं लगी होने के कारण खुल गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा दो हिस्सों में टूट गया और क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर का अगला हिस्सा एक वृद्ध महिला के ऊपर गिरने ही वाला था, लेकिन वह समय रहते बच गई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभाला और ट्रैक्टर मालिक को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे मालिक ने नुकसान की भरपाई और आवश्यक सुधार कराने का आश्वासन दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टूटे हुए बिजली के खंभे और तारों के कारण क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से लापरवाह चालक और वाहन मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: