बीकानेर का Startup छाया Jaipur Summit में, Studybase को मिला Distinguished Growth-Stage Startup सम्मान
बीकानेर का Startup छाया Jaipur Summit में, Studybase को मिला Distinguished Growth-Stage Startup सम्मान
बीकानेर/जयपुर: राजस्थान के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए गर्व का क्षण, जब बीकानेर स्थित एडटेक स्टार्टअप Studybase को जयपुर में आयोजित Bharat Venture Summit 2026 में Distinguished Growth-Stage Startup के रूप में सम्मानित किया गया।
Studybase, जिसके सह-संस्थापक आशीष आहूजा और सौरभ व्यास हैं, आज देशभर के 1000+ स्कूलों को अपनी स्मार्ट स्कूल मैनेजमेंट और SaaS आधारित तकनीक से सशक्त बना रहा है। यह प्लेटफॉर्म स्कूलों के दैनिक कार्यों—जैसे फीस मैनेजमेंट, पेरेंट-टीचर कम्युनिकेशन, अकादमिक और एडमिनिस्ट्रेशन—को सरल और डिजिटल बनाता है।
इस अवसर पर आशीष आहूजा ने कहा,
"यह सम्मान सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि बीकानेर के लिए भी गर्व का विषय है। हमारा उद्देश्य है कि हम ऐसी टेक्नोलॉजी बनाएं जो स्कूलों की वास्तविक समस्याओं को हल करे और उन्हें बेहतर तरीके से काम करने में मदद दे।"
सह-संस्थापक सौरभ व्यास ने कहा,
"हमारा फोकस हमेशा ग्राउंड-लेवल समस्याओं को समझकर उनका प्रैक्टिकल समाधान देने पर रहा है। आने वाले समय में हम और अधिक स्कूलों तक अपनी तकनीक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
Bharat Venture Summit में देशभर के प्रमुख स्टार्टअप्स, निवेशक और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए। Studybase ने अपनी तेज़ ग्रोथ और शिक्षा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर प्रभाव डालने की क्षमता के कारण विशेष पहचान बनाई।
बीकानेर और राजस्थान के स्कूलों के लिए बड़ा अवसर
डिजिटल शिक्षा के बढ़ते दौर में Studybase अब बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों के साथ जुड़कर उन्हें स्मार्ट, व्यवस्थित और भविष्य के लिए तैयार बनाने पर काम कर रहा है।
स्कूल डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स और शिक्षण संस्थान अब Studybase से जुड़कर अपने स्कूल को एक नए डिजिटल स्तर पर ले जा सकते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ