Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर : गोचर को राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर ...

2 months ago
बीकानेर : गोचर को राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर ...

बीकानेर : गोचर को राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर ...

बीकानेर की गोचर भूमि के संरक्षण के लिए 27 जनवरी को दिया जाने वाला धरना स्थगित कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिले के विधायकों ने स्पष्ट किया है कि गोचर की भूमि अब बीकानेर विकास प्राधिकरण और जिला कलेक्टर के अधीन नहीं रहेगी।

ये जमीन स्पेशल पैराफ्री जोन में रहेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने एक आदेश भी जारी कर दिया है, जिसमें इस भूमि के बारे में कोई भी निर्णय राज्य सरकार की अनुमति के बिना नहीं होगी। आंदोलन कर रहे संत सरजूदास ने भी साफ कहा है कि आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

आज सर्किट हाउस में गोचर आंदोलन से जुड़े गौसेवकों, संतो के साथ भाजपा विधायकों और नेताओं की बैठक हुई। जिसमें गोचर से जुड़े सभी लोगों को आदेश के बारे में जानकारी दी गयी। जानकारी के बाद संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की गयी। जिसमें बताया गया कि बीडीए द्वारा अवाप्त की गयी जमीन को फिर से मास्टर प्लान से हटाया जाएगा और गोचर में किसी भी प्रकार का मास्टर प्लान लागू नहीं होगा। हालांकि विश्वविद्यालय के सामने बन रहे इलेक्ट्रिक बसों का स्टैंड का काम यथावत चलेगा। क्योंकि आज की स्थिति को लेकर दिए गए है। ऐसे में आज 24 जनवरी से पूर्व किए गए सभी कार्यो अब यथावत ही रहेंगे।
प्रेसवार्ता को विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानन्द व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत तथा भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भी सम्बोधित किया। सर्किट हाउस में आंदोलन के संयोजक शिव गहलोत, पं. राजेंद्र किराडू, सूरजमाल सिंह नीमराना, योगेश गहलोत, महेंद्र किराडू, सूरजप्रकाश राव, भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला ,दुर्गासिंह शेखावत, कैलाश सोलंकी, मनोज सेवग, कन्हैयालाल भाटी, निर्मल शर्मा, विजय थानवी, यशविंदर चौधरी, महेंद्र परिहार, धनपत मारू, अशोक उपाध्याय, नवरत्न शर्मा, धर्मेंद्र सारस्वत, मुरली गहलोत, रॉयल बन्ना, जेडी प्रजापत, लक्ष्मण उपाध्याय, नवरत्न उपाध्याय, मुरली गहलोत, पवन भाटी, श्रवण सिंह खारा एवं मनीष ओझा आदि उपस्थित रहे

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: