Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : प्रदेश के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया इस तारीख से होगी प्रारंभ, प्रथम मेरिट सूची होगी 10 अप्रैल को जारी

Bansal
5 months ago
बीकानेर : प्रदेश के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया इस तारीख से होगी प्रारंभ, प्रथम मेरिट सूची होगी 10 अप्रैल को जारी

बीकानेर : प्रदेश के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया इस तारीख से होगी प्रारंभ, प्रथम मेरिट सूची होगी 10 अप्रैल को जारी

जयपुर, 26 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर विभाग द्वारा संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों (विद्यालय स्तर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ कर दी है।

निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री आशीष मोदी ने बताया कि छात्रावासों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in एवं नवीन प्रवेश पोर्टल SJMS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले नए विद्यार्थियों की मेरिट सूची चरणबद्ध रूप से जारी की जाएगी, जिसमें प्रथम मेरिट सूची 10 अप्रैल, द्वितीय मेरिट सूची 23 अप्रैल, तृतीय मेरिट सूची 4 मई तथा चतुर्थ मेरिट सूची 11 मई 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

श्री मोदी ने बताया कराया कि निर्धारित मेरिट सूचियों के पश्चात यदि रिक्त स्थान शेष रहते हैं, तो प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रदान किया जाएगा। साथ ही, प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

निदेशक ने बताया कि पूर्व में छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु अपनी अंकतालिका संबंधित छात्रावास अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। सत्यापन उपरांत अधीक्षक द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर नियमानुसार प्रवेश प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: