Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : जिला कलक्टर ने यहां किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

5 months ago
बीकानेर : जिला कलक्टर ने यहां किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

बीकानेर : जिला कलक्टर ने यहां किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को पंचायत समिति परिसर में घुमंतु, अर्द्धघुमंतु समुदाय के लोगों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार संबंधित विभाग के अधिकारी शिविर में पूर्ण गंभीरता से कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि लक्षित वर्ग को इन शिविरों का पर्याप्त लाभ मिले। उन्होंने शिविर के दौरान किए गए कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति जानी। जिला कलक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से यह विभाग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके प्रत्येक कार्मिक गंभीरता से कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि वी-बी-जीरामजी के प्रावधानों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों से कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: