Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सरकारी स्कूल में लाखों के सामान पर चोरों का हाथ साफ, गैस सिलेंडर से लेकर मोटर तक चोरी

1 week ago
बीकानेर: सरकारी स्कूल में लाखों के सामान पर चोरों का हाथ साफ, गैस सिलेंडर से लेकर मोटर तक चोरी
बीकानेर: सरकारी स्कूल में लाखों के सामान पर चोरों का हाथ साफ, गैस सिलेंडर से लेकर मोटर तक चोरी
 
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के करमीसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने स्कूल को निशाना बनाते हुए पोषाहार कक्ष का ताला तोड़ दिया। चोर गैस सिलेंडर, पंखे, गैस भट्टी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। बाद में स्कूल परिसर से पानी की मोटर भी चोरी कर ली गई। 
 
विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना कच्छावा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 16 जुलाई को स्कूल बंद करने के बाद जब अगले दिन विद्यालय खोला गया तो पोषाहार कक्ष के ताले टूटे मिले। जांच करने पर दो गैस सिलेंडर, दो पंखे, गैस भट्टी, थालियां और अन्य सामान गायब मिला। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। 
 
इतना ही नहीं, 20 जुलाई को स्कूल परिसर में लगी पानी की मोटर भी चोरी हो गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विद्यालय प्रशासन में रोष है। गंगाशहर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: