बीकानेर: सूने मकान में लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, चांदी के सिक्के भी ले उड़े चोर
बीकानेर: सूने मकान में लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, चांदी के सिक्के भी ले उड़े चोर
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र की विजय विहार कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से चांदी के सिक्के, सोने के आभूषण और हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विजय विहार कॉलोनी निवासी दिनेश उत्तरेजा पुत्र किशनलाल उत्तरेजा ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 के बीच अज्ञात चोर उनके सूने मकान में घुस गए और वहां रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी हुए सामान में करीब 100 ग्राम का चांदी का सिक्का, अन्य चांदी के सिक्के, लगभग 300 ग्राम वजनी चांदी की पायल की जोड़ी, सोने की दो नोज पिन तथा ₹26,300 नकद शामिल हैं।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ