Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, ताले तोडक़र सामान और नगदी की पार

3 months ago
बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, ताले तोडक़र सामान और नगदी की पार

बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, ताले तोडक़र सामान और नगदी की पार
बीकानेर। शहर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार रात को चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से आमजन चिंता में है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने गोविंद पैलेस के पीछे स्थित हलवाई के कारखाने के ताले तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में परिवादी जयप्रकाश स्वामी ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीडि़त ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे सामाजिक कार्यक्रम के चलते कारखाने में रसोई का सामान रखा गया था। सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि कारखाने के शटर के ताले टूटे हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि कारखाने से तीन गैस सिलेंडर, 30 बड़े एल्युमिनियम के टोपिये, तेल-घी के टीन, बारात का सामान और करीब 34 हजार रुपये की नकदी गायब है। सूचना मिलने पर एएसआई सुनीता यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपी की तलाश जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: