Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों के जेवर और बाइक लेकर हुए फरार

Bansal
1 month ago
बीकानेर: सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों के जेवर और बाइक लेकर हुए फरार

बीकानेर: सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों के जेवर और बाइक लेकर हुए फरार

बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और मोटरसाइकिल चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, धीरेरा निवासी विजयपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जुलाई की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपियों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, अन्य कीमती घरेलू सामान और एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: