Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, ₹4.50 लाख कैश समेत आभूषण पार

6 hours ago
बीकानेर: चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, ₹4.50 लाख कैश समेत आभूषण पार

बीकानेर: चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, ₹4.50 लाख कैश समेत आभूषण पार

बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, चक 1 जीडब्ल्यूएम 980 आरडी निवासी अशोक कुमार पुत्र सुखराम विश्नोई ने बज्जू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 25 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और वहां से ₹4,50,000 नकद तथा घर में रखे कीमती आभूषण चोरी कर ले गए।

घटना का पता चलने पर परिवादी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बज्जू थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने, संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: