Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर : इस विधायक ने गृह मंत्री को किया फोन, कहा - घटना अत्यंत गंभीर, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

1 month ago
बीकानेर : इस विधायक ने गृह मंत्री को किया फोन, कहा - घटना अत्यंत गंभीर, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

बीकानेर : इस विधायक ने गृह मंत्री को किया फोन, कहा - घटना अत्यंत गंभीर, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई 
बीकानेर। जिले के रणजीतपुरा (बज्जू) क्षेत्र में आठवीं कक्षा की मासूम छात्रा की हत्या की हृदयविदारक घटना को लेकर कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। शोक संतप्त परिवार के प्रति उन्होंने अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। विधायक भाटी ने बताया कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में उन्होंने राजस्थान सरकार के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की त्वरित, निष्पक्ष और गहन जांच करवाने तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह किया है। साथ ही वे लगातार जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। विधायक भाटी ने कहा कि किसी भी मासूम बेटी के साथ इस प्रकार की जघन्य घटना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीडि़त परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाए। विधायक भाटी ने दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: