बीकानेर: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल
बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हादसा 25 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे गुढ़ा गांव में गौशाला के पास हुआ। गुढ़ा निवासी शिवलाल ने रिपोर्ट में बताया कि ट्रैक्टर नंबर RJ07 RJ 2709 को चालक जितेंद्र शर्मा चला रहा था।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि चालक ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में आया और सामने से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चूननीलाल और विक्रम सड़क पर गिर गए और दोनों घायल हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ