Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी को दी श्रद्धांजलि

Solar 2
6 hours ago
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी को दी श्रद्धांजलि

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा एवं विद्युत मंत्री तथा पूर्व विधायक भंवर सिंह भाटी के  पिता स्वर्गीय  रघुनाथ सिंह भाटी के निधन पर उनके पैतृक निवास हदां (कोलायत) पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, उपाध्यक्ष  वेद प्रकाश अग्रवाल एवं मेघाराम गोदारा, सह सचिव इमरान राठौड़, प्रचार मंत्री सुशील कुमार यादव, जनक प्रसाद हर्ष, साजिद सुलेमानी, रानीदान सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष  जुगल राठी ने कहा कि स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी का सम्पूर्ण सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने विभिन्न सार्वजनिक दायित्वों पर रहते हुए आमजन के हितों तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। हदां ग्राम पंचायत के सरपंच, कोलायत पंचायत समिति के प्रधान तथा बीकानेर के उपजिला प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी का सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें विशिष्ट बनाता था। जनसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य एवं सामाजिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।
मंडल के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त भंवर सिंह भाटी एवं समस्त भाटी परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में पूरा व्यापार एवं उद्योग जगत परिवार के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर मंडल की ओर से यह भी कहा गया कि स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी की जनसेवा एवं विकास की विरासत को आगे बढ़ाते हुए भंवर सिंह भाटी का बीकानेर एवं कोलायत क्षेत्र के विकास में योगदान भविष्य में भी निरंतर महत्वपूर्ण एवं अहम बना रहेगा। उनके अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से क्षेत्र को सदैव लाभ मिलता रहेगा।
अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परमात्मा से शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Solar 4

 

 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: