Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: NH-62 पर दर्दनाक हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, एक गंभीर

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: NH-62 पर दर्दनाक हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, एक गंभीर

बीकानेर: NH-62 पर दर्दनाक हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, एक गंभीर

बीकानेर। खरनाल दर्शन के लिए बीकानेर से रवाना हुए युवकों की कार नोखा से आगे NH-62 पर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में साधासर निवासी सुनील जाट की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार मोडाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मोडाराम को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार, 21 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे सुनील पुत्र फूसाराम जाट, मोडाराम पुत्र परमानाराम जाट निवासी सुरतसिंहपुरा तथा दो-तीन अन्य लोग आरजे-21-टीए-2346 नंबर की कार से बीकानेर के डीमार्ट-हल्दीराम प्याऊ के पास से खरनाल दर्शन के लिए रवाना हुए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, रास्ते में कार चालक को तेज गति और लापरवाही से वाहन नहीं चलाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद नोखा से आगे NH-62 स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर शाम करीब 4 से 4:30 बजे कार में तेल भरवाने के बाद वे खरनाल के लिए रवाना हुए।

कुछ दूरी आगे जाने पर कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क के डिवाइडर से कार टकरा दी। हादसे में सुनील को गंभीर चोटें आईं। मोडाराम और अन्य लोग उसे राजकीय बागड़ी जिला अस्पताल, नोखा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल मोडाराम को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया। हादसे की सूचना परिजनों को मोडाराम ने फोन के माध्यम से दी।

मामले में परिवादी रामदेव पुत्र हरजीराम जाट निवासी साधासर ने 22 सितंबर को नोखा थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: