Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर के टायर के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

5 days ago
बीकानेर: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर के टायर के नीचे आने से बाइक सवार की मौत
बीकानेर: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर के टायर के नीचे आने से बाइक सवार की मौत
 
बीकानेर। जिले के खाजूवाला क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रावला रोड स्थित गुरुद्वारा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की जान चली गई।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर के टायर के नीचे आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
 
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम 3 केवाईडी निवासी मुलाराम पुत्र केशुराम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: