बीकानेर: ओवरब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत, गर्भवती महिला सहित दो घायल
बीकानेर: ओवरब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत, गर्भवती महिला सहित दो घायल
बीकानेर। बीकानेर-जोधपुर हाईवे स्थित देशनोक ओवरब्रिज पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से गर्भवती महिला सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीकानेर से ढिंगसरी की ओर जा रही एक कार ओवरब्रिज पर चढ़ रही थी। इसी दौरान दूसरी कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना में गर्भवती महिला सुशीला और हुकुम सिंह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। गोपालदान, झंवरलाल, दिनेशदान, जगदीशदान, राकेश सेन और रामधन सुथार सहित कई लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहन के दरवाजे खोलकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ