Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: यूथ हॉस्टल से दो नाबालिग छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Bansal
1 month ago
बीकानेर: यूथ हॉस्टल से दो नाबालिग छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
बीकानेर: यूथ हॉस्टल से दो नाबालिग छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
 
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित विराट नगर के एक यूथ हॉस्टल से दो नाबालिग छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चों के अचानक गायब होने से परिजनों और हॉस्टल प्रबंधन में चिंता का माहौल है।  पुलिस के अनुसार, हॉस्टल संचालक बजरंग लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जुलाई की रात लक्ष्मण सिद्ध (12 वर्ष) और क्रियांशु नामक दो छात्र हॉस्टल की दीवार फांदकर बाहर चले गए। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चल सका।
 
हॉस्टल प्रबंधन और परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन दोनों बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दोनों छात्रों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को दोनों बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने या जेएनवीसी थाना पुलिस को सूचित करें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: