Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर : दो पक्षों में हुआ झगड़ा, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और गाड़ी में तोडफ़ोड़ के आरोप

rk
3 months ago
बीकानेर : दो पक्षों में हुआ झगड़ा, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और गाड़ी में तोडफ़ोड़ के आरोप

बीकानेर : दो पक्षों में हुआ झगड़ा, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और गाड़ी में तोडफ़ोड़ के आरोप
बीकानेर। दो पक्षों में विवाद के बाद झगड़े हो गया, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने सहित कई आरोप लगाए है। इस सम्बंध में रामपुरा बस्ती निवासी विजयपाल ने मांगीलाल, पवन, मनोज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 5 मार्च की शाम को 7 बजे के आसपास बीकाजी फैक्ट्री के पास वह गाड़ी लेकर जा रहा था। जैसे ही गाड़ी लेेकर बीकाजी फैक्ट्री की तरफ जाने लगा तो रास्ते में आरोपीगण को देखा। जिनमें एक आरोपी से वह 25 लाख रूपए मांगता है। जब वह उतरकर पैसे का तकादे करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सामने से आरोपी हाथों में लाठी, सरिया लेकर आते हुए दिखाई दिए। जिस पर परिवादी भागकर अपनी गाड़ी में बैठ गया और बचाव के लिए गाड़ी से वीडियो बनाने लगा। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उसकी गाड़ी पर हमला करते हुए तोडफ़ोड़ की। जिसके बाद मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से निकला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इसको लेकर दूसरे पक्ष मांगीलाल विश्नोई ने भी विजयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि रामपुरा बस्ती गली नंबर 2 में आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और तेज गति से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: