Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार

rk
1 month ago
बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जिले की खाजूवाला थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, खाजूवाला वृत्ताधिकारी अमरजीत चावला के सुपरविजन में खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस के संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने देवीलाल पुत्र नैनूराम जाट निवासी 34 केवाईडी के कब्जे से 1.785 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पूगल थानाधिकारी समवीर सिंह को सौंपी गई है। वहीं इस कार्रवाई के दौरान कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश व रामनिवास का विशेष योगदान रहा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: