Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : पदभार संभालते ही एसपी मृदुल कच्छावा ने पुलिस जाब्ते के साथ धर्म यात्रा के रूट पर किया फ्लैग मार्च

4 months ago
बीकानेर : पदभार संभालते ही एसपी मृदुल कच्छावा ने पुलिस जाब्ते के साथ धर्म यात्रा के रूट पर किया फ्लैग मार्च

बीकानेर : पदभार संभालते ही एसपी मृदुल कच्छावा ने पुलिस जाब्ते के साथ धर्म यात्रा के रूट पर किया फ्लैग मार्च
बीकानेर। आईपीएस मृदुल कच्छावा ने बुधवार को यहां पुलिस अधीक्षक के पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही पुलिस लाइन में उन्हें सशस्त्र जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पूरा माहौल अनुशासन और गरिमा से भरा नजर आया। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कानून-व्यवस्था, गैंगस्टर गतिविधियों, नशाखोरी, सडक़ हादसों और पुलिसिंग सुधार को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।एसपी मृदुल ने कहा कि रोहित गोदारा गैंग जैसे मामलों को नया नहीं बताया,लेकिन इस पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि एंटी गैंग टास्क फोर्स के साथ मिलकर गैंगस्टर्स के पूरे नेटवर्क पर काम किया जाएगा। सोशल मीडिया फॉलोवर से लेकर ग्राउंड नेटवर्क तक जुड़े बड़े अपराधियों की रीढ़ तोडऩे का काम किया जाएगा।
नव नियुक्त एसपी के स्वागत के लिए पुलिस महकमे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, बनवारी लाल मीणा, आईपीएस अधिकारी अनुष्ठा कालिया,सीओ अनुज डाल सहित अन्य अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया और जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
धर्म यात्रा के रूट पर किया फ्लैग मार्च
कल भारतीय नव वर्ष के अवसर पर निकलने वाली धर्म यात्रा को लेकर आज ही कार्यभार ग्रहण करने वाले नए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ते ने सिटी राउंड लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी सहित शहरी क्षेत्र के अनेक थानाधिकारी भी इस पैदल रूट मार्च में मौजूद रहे। जब पुलिस का यह पैदल रूट मार्च गोकुल सर्किल से गुजरा तो भारतीय नव वर्ष समारोह समिति के पदाधिकारियों ने इस पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: