Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से पलटी गाड़ी,हादसे में घायल युवक की हुई मौत

1 month ago
बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से पलटी गाड़ी,हादसे में घायल युवक की हुई मौत

बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से पलटी गाड़ी,हादसे में घायल युवक की हुई मौत   

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वाहन के सामने अचानक पशु आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उदासर निवासी फुसाराम पुत्र मंगलाराम नायक ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई 5 जून की रात को महेश जाखड़ की साइट से वाहन भरकर उदयरामसर होते हुए बीकानेर आ रहा था।

इसी दौरान उदयरामसर के पास सड़क पर अचानक एक पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में उसके भाई को गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गंगाशहर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: