Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

2 weeks ago
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित


बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, बीकानेर द्वारा होली के पावन अवसर पर गुरुवार सायं स्टेशन रोड स्थित अम्बरवाला में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल की विभिन्न एसोसिएट संस्थाओं के अध्यक्ष-मंत्री एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। विभिन्न संस्थाओं से आये प्रतिनिधियों का टीका लगाकर एवं गुलाब पुष्प भेंट कर स्वागत-सत्कार किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधियों ने अपना-अपना संस्थागत परिचय दिया तथा व्यापार जगत से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों से मंडल पदाधिकारियों को अवगत कराया।
मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने सभी का स्वागत करते हुए व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि व्यापार जगत से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मंडल सदैव प्रयासरत है तथा समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करवाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में सचिव संजय जैन सांड, कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित, उपाध्यक्ष वेद अग्रवाल, मेघाराम गोदारा, सह सचिव प्रेम जोशी, इमरान राठौड़, मीडिया प्रभारी सुशील यादव, रमेश पुरोहित, जनक हर्ष, बजरंग लाल सेवग, शंकरलाल अग्रवाल, शांतिलाल कोचर, हरिओम पुरोहित, विजय बाफना, दामोदर महेश्वरी, संदीप बुडानिया, हरीश नाहटा, संजीव अरोड़ा, रतनलाल सोमानी, विजय रांका, विनोद धानुका, जयनारायण डागा सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के स्नेह मिलन कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे विभिन्न संस्थाओं के बीच आपसी संवाद, समन्वय एवं भाईचारा मजबूत होता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द और होली की शुभकामनाओं के साथ रात्रि भोज का आनंद लिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: