Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रीको के नव नियुक्त रीजनल मैनेजर श्री मनोज बंसल का किया स्वागत - अभिनंदन

Bansal
1 month ago
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रीको के नव नियुक्त रीजनल मैनेजर श्री मनोज बंसल का किया स्वागत - अभिनंदन

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रीको के नव नियुक्त रीजनल मैनेजर श्री मनोज बंसल का किया स्वागत - अभिनंदन
 
बीकानेर, 29 जुलाई। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने आज राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) के नव नियुक्त रीजनल मैनेजर श्री मनोज बंसल का रीको कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
 
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सड़क, विद्युत, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आग्रह किया। साथ ही उद्योगों के विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको एवं व्यापार उद्योग मंडल के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
 
श्री मनोज बंसल ने व्यापार उद्योग मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के समग्र विकास एवं उद्योगों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रीको सदैव सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करेगा।
 
इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, सह सचिव प्रेम जोशी उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: