Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान के इन जिलों में मावठ का अलर्ट, बीकानेर को लेकर भी जारी हुआ अलर्ट

rk
4 months ago
राजस्थान के इन जिलों में मावठ का अलर्ट, बीकानेर को लेकर भी जारी हुआ अलर्ट

राजस्थान के इन जिलों में मावठ का अलर्ट, बीकानेर को लेकर भी जारी हुआ अलर्ट
राजस्थान में तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार, राजस्थान में पहले एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, फिर उसके पीछे एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान का मौसम बदल जाएगा। इसके असर से प्रदेश में इस सप्ताह मावठ का दौर चलेगा। पश्चिमी विक्षोभ से पहले प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व मावठ होने की प्रबल संभावना है। एक और बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रभावी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसी के साथ 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को जैसलमेर, बीकानेर, फलौदी, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ और 23 जनवरी को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुझुंनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर और धौलपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: