Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: महिला से दुष्कर्म, नाबालिग बेटी का अपहरण, जेवर-नकदी लूट का आरोप

2 months ago
बीकानेर: महिला से दुष्कर्म, नाबालिग बेटी का अपहरण, जेवर-नकदी लूट का आरोप
बीकानेर: महिला से दुष्कर्म, नाबालिग बेटी का अपहरण, जेवर-नकदी लूट का आरोप
 
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म, नाबालिग बेटी के अपहरण और जेवर-नकदी लूट का गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे काम दिलाने के बहाने बुलाया गया, फिर उसकी  नाबालिग बेटी सहित अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और जेवर-नकदी लूट ली गई। यह मामला 29 अप्रैल को इस्तगासा के तहत दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 6 मार्च को आरोपी  ने उसे फोन कर गांव में काम दिलाने का झांसा दिया। 
 
महिला अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ कपड़े, सोने-चांदी के आभूषण (बोरिया, रखड़ी, बाजूबंद, पाजेब, अंगूठी, फुलड़े, मिणिया, बिछुड़ी), लोहे का संदूक, स्मार्टफोन, 1.50 लाख रुपये नकद, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम, बैंक डायरी, पैन कार्ड और एक बैग लेकर आरोपी के साथ घड़साना मंडी स्थित एक मकान में पहुंची। रिपोर्ट के अनुसार, वहां  आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ उसे घड़साना में बंधक बना लिया और उसका सारा सामान छीन लिया। 
 
महिला के परिजनों ने उसे ढूंढने के काफी प्रयास किए। दबाव में आकर आरोपियों ने उसे लूणकरणसर  थाने पहुंचाया और फिर पुलिस ने उसे जोधपुर हाईकोर्ट में पेश किया। वहां महिला ने अपने परिजनों के साथ जाने का फैसला किया। घटना के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसका उसने घर पर ही  इलाज कराया।
लूणकरणसर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: