बीकानेर: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत नोखा पुलिस ने एक युवक को खंजर के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने नोखा क्षेत्र में सुजानगढ़ रोड स्थित शिव मंदिर के सामने 30 अप्रैल की दोपहर कार्रवाई की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी शरीफ को अवैध खंजर के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ