Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: अचानक चक्कर आकर गिरा युवक, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

1 month ago
बीकानेर: अचानक चक्कर आकर गिरा युवक, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

बीकानेर: अचानक चक्कर आकर गिरा युवक, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के गोगड़ीयावाला गांव में रविवार सुबह एक माता जी के दर्शन के लिए घर से निकले एक युवक की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार मृतक के रिश्तेदार लूणसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि रावलसिंह रविवार सुबह करीब 9 बजे माता जी के मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। मंदिर के पास पहुंचते ही उन्हें अचानक चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़े।

आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बज्जू थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: