Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

2 days ago
बीकानेर: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बीकानेर: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई गोविन्दराम ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई रामप्रताप जोधपुर रोड स्थित बालाजी होटल में काम करता था। 19 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे रामप्रताप होटल पर ही कानाराम नामक व्यक्ति के साथ ट्रक-ट्रेलर में बैठकर बातचीत कर रहा था।

परिवादी के अनुसार, कुछ समय बाद कानाराम रामप्रताप को अपने ट्रक-ट्रेलर में बैठाकर जयपुर बाईपास की ओर ले गया। आरोप है कि देव होटल से पहले, बीकानेर की ओर आते समय कानाराम ने रामप्रताप को सड़क पर उतार दिया और उसके बाद ट्रक-ट्रेलर को उसके ऊपर से निकाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच नापासर थाना प्रभारी सुषमा कुमारी द्वारा की जा रही है।

 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: