बीकानेर के सुरेंद्र कुमार डागा का अंतरराष्ट्रीय शिक्षा नेतृत्व सम्मान के लिए चयन
बीकानेर के सुरेंद्र कुमार डागा का अंतरराष्ट्रीय शिक्षा नेतृत्व सम्मान के लिए चयन
अर्हम इंग्लिश अकैडमी के प्रधानाचार्य को एजुकेशन लीडरशिप कॉनक्लेव में मिलेगा विशेष सम्मान
बीकानेर। शिक्षा के क्षेत्र में बीकानेर के लिए गौरव का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। अर्हम इंग्लिश अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीकानेर के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार डागा का एजुकेशन लीडरशिप कॉनक्लेव 2026 के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्डी के रूप में चयन किया गया है l
पाई मीडिया सॉल्यूशन द्वारा आयोजित 9 वे अध्याय एजुकेशन लीडरशिप कॉनक्लेव का आयोजन 27 सितंबर 2026 को होटल क्लर्क्स आमेर जयपुर में किया जाएगा। आयोजक के अनुसार इस राष्ट्रीय शिक्षा नेतृत्व मंच पर राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रधानाचार्य, स्कूल निदेशक, चेयरपर्सन, ट्रस्टी एवं शिक्षा-जगत के प्रमुख नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे।
बीकानेर से विशेष चयन
आयोजक की ओर से प्राप्त चयन संबंधी जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार डागा बीकानेर से चयनित प्रमुख शिक्षा-नेताओं में शामिल हैं। उन्हें उनके शिक्षा नेतृत्व एवं विद्यालय संचालन में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इस चयन को बीकानेर के शिक्षा जगत के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है। प्रधानाचार्य के रूप में सुरेंद्र कुमार डागा के नेतृत्व में विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, भारतीय मूल्यों तथा आधुनिक शैक्षणिक दृष्टिकोण को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
इस कॉनक्लेव में देशभर के शिक्षा नेतृत्वकर्ताओं की भागीदारी
आयोजक संस्था की निदेशक रिया के अनुसार जयपुर में होने वाले इस संस्करण में 200 से अधिक प्रमुख शिक्षाविदों एवं कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 के शिक्षा में निर्णायको के भाग लेने की योजना है। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र के नेतृत्वकर्ताओं को एक मंच पर लाकर विचार-विमर्श, नवाचार, नेटवर्किंग तथा शिक्षा के भविष्य पर संवाद को बढ़ावा देना है।
अर्हम इंग्लिश एकेडमी परिवार में हर्ष
सुरेंद्र कुमार डागा के चयन की सूचना से अर्हम इंग्लिश अकैडमी परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय परिवार ने इसे केवल प्रधानाचार्य का व्यक्तिगत सम्मान न मानकर पूरे विद्यालय, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं प्रबंधन की सामूहिक उपलब्धि बताया है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ भारतीय मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, आधुनिक शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। विद्यालय के भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता होने के बाद शिक्षा के भारतीय दृष्टिकोण को भी विद्यालय की कार्यप्रणाली में विशेष महत्व दिया जा रहा है।
सुरेंद्र कुमार डागा ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ बीकानेर की शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और प्रबंधन के सहयोग को दिया।
डागा ने इस सम्मान के लिए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त प्रत्येक सम्मान उन्हें विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
27 सितंबर 2026 को जयपुर में होने वाला यह सम्मान समारोह बीकानेर के शिक्षा जगत के लिए गौरव का विशेष अवसर होगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ