बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा कोडेमदेसर से जेमलसर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। मृतक की पहचान दुर्गाराम सोनी (24) पुत्र समुरेराम सोनी, निवासी बरसलपुर हाल निवासी रणधीसर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दुर्गाराम सोनी बीकानेर से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कोडेमदेसर-जेमलसर मार्ग पर अचानक सामने आए पशु से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ